जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय कैम्प आयोजित किया गया

कालाढूंगी l सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु नगर पालिका परिषद कालाढूंगी के रामलीला मैदान नजदीक तहसील परिसर कालाढूंगी में सचिव नियोजन, श्रम एंव समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर अद्दांकी, के शासकीय भ्रमण में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय कैम्प आयोजित किया गया।
जिसमें 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 59 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें राजस्व विभाग के 18. सिचाई विभाग के 13, विद्युत विभाग 07, लोक निर्माण विभाग 05 एंव नगर पालिका परिषद कालाढूंगी 04 तथा 12 शिकायते अन्य विभागों की प्राप्त हुई जिनका तत्काल निस्तारण हेतु सचिव, नियोजन, श्रम एंव समाज कल्याण विभाग आदि।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एंव अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड, सुरेश चन्द्र भट्ट, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रेखा कत्यूरा, सभासद हरीश मेहरा, चन्द्रा टम्टा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों एंव कर्मचारियों एंव आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








