लोगों ने नैनीताल क्लब में टीवी स्क्रीन पर देखा बजट
नैनीताल। केंद्रीय बजट को नैनीताल क्लब में सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर देखा गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता की। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश पर तथा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बजट में देश के विकास, गरीब-कल्याण, किसान, महिला, युवा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी बताया। इसके साथ ही संयोजक मोहित लाल साह, सह-संयोजक भूपेंद्र बिष्ट, प्रभारी प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, भारत सिंह मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमित साह , किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजोक सिंह, मंडल मंत्री विकास जोशी जी, सभासद एवं सह-संयोजक मनोज साह जगाती जी, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, नवीन कुमार एवं मीनू बुधलाकोटी, अतुल कुमार जी, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती दीपिका बिनवाल, आनंद सिंह बिष्ट,श जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंडियाल, मीना बिष्ट, रमा भट्ट, अरविंद पडियार जी एवं संतोष कुमार ,वर्षा आर्या, कंचन साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा गणमान्य जन मौजूद रहे।









