एक व्याख्यान का आयोजन किया

नैनीताल l रसायन विज्ञान विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा शुक्रवार को प्रो. चित्रा पांडे (विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग) द्वारा आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) पर एक व्याख्यान का आयोजन किया. जिसके व्याख्याता वैज्ञानिक डॉ. मोहित त्रिपाठी, बी.ए.एस.अफ़. केमिकल्स नवी मुंबई रहे. डॉ. त्रिपाठी ने कैसे पेटेंट फाइल करते है, कैसे अपने आइडियाज़ को हम संरक्षित रख सकते हैं, कॉपी राइट क्या होता है, कैसे शोध विचार और विधियों को पेटेंट आसानी से मिलता है इसकी जानकारी दी.
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी विभागाध्यक्ष प्रो. गीता तिवारी व स्वागत और परिचय डॉ. पैनी जोशी उपाध्याय द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में, प्रो. प्रियंका सागर, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. मनोज धौनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरिश खर्कवाल, डॉ. दीपशिखा जोशी, डॉ. आकांक्षा रानी और डॉ. भावना पंत सहित रसायन विभाग के शोधार्थियों, एम. एस. सी. और बी. एस. सी. के विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही.