डिजिटल वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन


नैनीताल l वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता पर मंगलवार को लालपुर नायक में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनिल निगलटिया द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण योजना, बीमा योजना के साथ-साथ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बैंक केवित्तीय जागरूकता सलाहकार भी बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में बैंकिंग की काम काज में डिजिटल माध्यमों का प्रभाव और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया की डिजिटल लेनदेन करते समय स्वयं से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें एवं वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट संबंधी कई धोखाधड़ी के मामले सामने में आ रहे हैं। अतः सतर्क रहें, इस तरह डिजिटल अरेस्ट सम्बंधित कोई भी सूचना सही नहीं होती है केवल फ्रॉड करने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं अतः सावधान रहे। इस अवसर पर धीरज पांडे, चंद्र शेखर जोशी, नरेन्द सिंह, आकाश, दीपाली सिंह, महिमा आर्य आदि उपस्थित रहे।