दून विश्वविद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर- प्रो0 सुरेखा डंगवाल

नैनीताल l एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025–26 का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 10 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक किया गया। पाँच दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, शांति और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इन प्रतियोगिताओं में दून विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक शोभायात्रा में द्वितीय स्थान तथा स्किट/थिएटर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में मनस्वी, राजदीप राणा, अंजेश कुमार, कोमल, शौर्य, अनन्या, लोहित्य सिंह, आशुतोष बिष्ट, आदित्य चौहान, सिबान, शाश्वत, साक्षी जैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने दून विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही दून विश्वविद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।
इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर कुलसचिव श्री दुर्गेश डिमरी, प्रो० एच. सी. पुरोहित, प्रो० हर्ष डोभाल, प्रो० चेतन पोखरियाल, डॉ० राजेश भट्ट, डॉ कैलाश कंडवाल सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उल्लेखनीय है कि इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व डॉ० अजीत पंवार ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘फूलदेई’ लोक पर्व

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad