भीमताल में मंगलवार को एक दिवसीय विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा
नैनीताल। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल द्वारा नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए आज ( मंगलवार )को प्रात 11 बजे से विकास भवन सभागार, भीमताल में एक दिवसीय विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा। कैम्प में प्रस्तुत भवन मानचित्रों का स्थल पर ही परीक्षण कर त्वरित निस्तारण करते हुए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मानचित्र स्वीकृति के दौरान विभिन्न विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत को देखते हुए संबंधित विभागों को भी आमंत्रित किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही अनापत्ति जारी कर प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाएंगे।
प्राधिकरण ने क्षेत्र के भवन स्वामियों, वास्तुविदों एवं संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।









