मंगलवार को भीमताल में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया

भीमताल lमंगलवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा विकास भवन सभागार, भीमताल में नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों के निस्तारण हेतु एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजित कैम्प में नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्र के 85 आवासीय भवन मानचित्रों की स्वीकृति निर्गत की गयी है जिसमें से 04 व्यवसायिक भवन मानचित्र हैं, इसके अतिरिक्त 21 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुये मानचित्र निर्गत किये गये। उक्त के अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में 23 भवन मानचित्रों की स्वीकृति निर्गत की गयी तथा 14 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुये मानचित्र निर्गत किये गयेउक्त आयोजित कैम्प में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल सहित विभिन्न विभागों जिनकी मानचित्र स्वीकृति हेतु अनापत्ति की आवश्यकता होती है, के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें जल संस्थान, राजस्व विभाग, टाउन प्लानिंग, सहायक भू-वैज्ञानिक, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अग्नि शमन विभाग आदि सम्मिलित रहे।







