राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान पर दूसरे दिन विकास खंड भीमताल परिसर में गेट मीटिग कर‌ सरकार की कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण मैं की जा रही हीलाहवाली पर रोष व्यक्त किया गया

भीमताल l राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल द्वारा प्रदेश व्यापी आह्वान पर दूसरे दिन विकास खंड भीमताल परिसर में गेट मीटिग कर‌ सरकार की कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण मैं की जा रही हीला हवाली पर रोष व्यक्त किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन सिंह बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए श्री कहा की प्रदेश में कर्मचारी वर्ग आंदोलन में है मगर शासन द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की जा रही है। जिससे कर्मचारियों रोष एवं निराशा की भावना उत्पन्न हो गई हो रही है पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति तथा वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले जाने से प्रदेश भर के कर्मचारियों मे व्यापक आक्रोश फैल गया है,जिस कारण प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आज से दूसरे दिन पथमचरण के अंतर्गत 15 जनवरी प्रदेश भर में कर्मचारी अपनी 18 सूत्रीय‌ मांगों को लेकर आंदोलन के लिए लामबंद हो रहे हैं ।बैठक में भूपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार को तत्काल कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण कर राहत प्रदान करना चाहिए। शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज मांगों को एक सुनियोजित तरीके से निस्तारण के बजाय लटकाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है।
बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली , प्रदीप पन्त ,ललित कुमार, विमला देवी, गीता देवी,पंकज सिंह, कमल चंद भोपाल , हरेन्द सिंह अमित नारायण, अजय कुमार, गोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश लाल, रवि कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।