उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा भीमताल पाण्डे गाँव स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गैस गोदाम भीमताल गैस सर्विस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

नैनीताल l उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा भीमताल पाण्डेगाँव स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गैस गोदाम भीमताल गैस सर्विस का समय ६ बजकर दस मिनट पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान गोदाम में रमेश सिंह बिष्ट स्टोर क्लर्क और सहायक मनोज गंगोला मौजूद थे । गैस गोदाम का निरीक्षण करने पर गोदाम में घरेलू सिलेंडर भरे हुए १७९ सिलेंडर, १९ किलोग्राम के व्यवसायिक सिलेंडर ५८, १० किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर २८, ५ किलो के एफटीएल १४ और ५ किलो के १४ सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध पाए गए । स्टोर क्लर्क रमेश सिंह बिष्ट से आज की प्राप्ति और वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आज ४३८ घरेलू सिलेंडर का स्टॉक प्राप्त हुआ था जिसमें से आज विभिन्न क्षेत्रों में ३२५ घरेलू सिलेंडर वितरित किए गए । इसी प्रकार ११ व्यवसायिक सिलेंडर विभिन्न प्रतिष्ठानों को वितरित किए गए । मौके पर एआरओ बिष्ट द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार होम डिलीवरी कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई ।