पौधारोपण अभियान के 607 में दिन डीडीहाट में चल रहे मालिकाना हक संघर्ष समिति के कार्यक्रम में जाकर समर्थन दिया

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊँ मंडल के अध्यक्ष और डीडीहाट विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 607 वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 607 में दिन आज डीडीहाट में चल रहे मालिकाना हक संघर्ष समिति के कार्यक्रम में जाकर समर्थन दिया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा की डीडीहाट के लोगों को लंबे समय से मालिकाना हक नहीं दिया गया है। जबकि कई जगह सरकार द्वारा मालिकाना हक दिया जा रहा है ‌।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल मालिकाना हक के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा और राज्य में 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनने पर डीडीहाट सहित अन्य जगहों पर मालिकाना हक दिलाएगा। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक के लिए सभी को आगे आना होगा। आज इस मुहिम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह कन्याल भीम सिंह बोरा पूरनलाल शाह मनमोहन कन्याल नवीन कफलिया लवी कफलिया विपिन जोशी राजेंद्र चूफाल दीवान सिंह मेहता कविंद्र शाही मोहन राम सहित विभिन्न संगठन के लोग उपस्थित रहे। संचालन लबी कफलिया ने किया। दिनेश गुरुरानी ने कार्यक्रम में सभी लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।