प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रागिनी को पूरे वर्ष भर हेतु कॉपियां भेंट कर सम्मानित किया।
देहरादून I आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला, में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. रागिनी कक्षा 9 हेतु पूरे कापी का सेट भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ स्वामी ने बताया जो भी विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त करता है उनको सम्मानित करके भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डॉ स्वामी ने बताया कि वह हमेशा शिक्षा के लिए बच्चों को निशुल्क पठन पाठन सामग्री प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर कक्षा 7 की कुमारी प्रीति कुमारी को अपनी कक्षा में प्रथम तथा पूरे विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधालय की शिक्षिका श्रीमती मनीषा जैन एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे।










