आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश की गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने जूश पिलाकर व माला डालकर स्वागत किया

पिथौरागढ़ l आदि कैलाश यात्रा द्वितीय दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश की गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने जूश पिलाकर व माला डालकर स्वागत किया । यात्रियों ने परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ शपथ दिलाई व रजिस्टर भी भरवाया। यात्रियों को हिमालय में गंदगी न करने को वहां पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा लाकर धारचूला में उसका निस्तारण करने की भी शपथ दिलाई। गुरु रानी की मुहिम उच्च हिमालय में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत यात्रियों को 6 पौधे दिए गए जो यात्रियों के द्वारा कालापानी मंदिर परिसर , नाभीढांग व जौलिगकौग में लगाए जाएंगे। यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह की सराहाना की। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम एक पौधा धरती मां के नाम करते हुए कहा कि यह मुहिम पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है यात्रियों ने यह भी कहा कि वे यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे ।यात्री दल नाश्ता करने के उपरांत धारचूला को रवाना हो गए ।यात्री दल के कोऑर्डिनेटर पवन चौधरी।। यात्रा का स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश भट्ट विजयपुर हर सिंह शेर सिंह गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा सौरभ कोलिया दीपक राजेंद्र शाहिद निगम कर्मी उपस्थित रहे। यात्रा दल में 22 महिला व 13 पुरुष शामिल रहे।,

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad