47 वें स्थापना दिवस पर आर्य संगोष्ठी 14 सितंबर को, मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी

नई दिल्ली l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 14 सितंबर 2025 को “राष्ट्रीय आर्य संगोष्ठी-आर्य समाज कल,आजा न और कल” का आयोजन आर्य समाज डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली में किया जा रहा है। परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगी।साथ ही प्रवेश वर्मा व कपिल मिश्रा मंत्री दिल्ली सरकार,संसद सदस्य मनोज तिवारी,बांसुरी स्वराज भी शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। वैदिक विद्वान आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र,राष्ट्रीय कवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी,आचार्य वीरेन्द्र विक्रम,गवेंद्र शास्त्री,श्रुति सेतिया,प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक,आचार्य जयेन्द्र आदि अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आर्य नेता आनंद चौहान व अजय चौहान ने कहा कि आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष में यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा और आर्य जनता का मार्ग प्रशस्त करेगा।















