नव निर्वाचित आय व्यय निरीक्षक हिमांशु पांडे का भव्य स्वागत, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आयोजित किया स्वागत समारोह

नैनीताल l राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने गर्म जोशी से स्वागत हुआ।

जनपदीय आय व्यय निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ पहुंचने पर पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र रोतेला, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश पांडे, शाखा अध्यक्ष हेम जोशी, शाखा मंत्री जे सी पांडे, शाखा कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह आदि द्वारा डॉo हिमांशु पांडे का माला पहनाकर स्वागत किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारी के रूप मे श्री पांडे ने संगठन के साथ साथ शैक्षिक नवाचारों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने वाली नयी संभावनाओं पर ध्यान देने की बात कही, एवं विभिन्न समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर संयुक्त रूप से निराकरण करवाने के आशावान दिया। साथ ही माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की विशिष्ट योग्यता को देखते हुए उन्होंने योग्यता धारी शिक्षकों को उच्च शिक्षा में विभागीय तौर पर भेजे जाने का भी विचार रखा।
स्वागत समारोह में डॉo दिनेश जोशी, सुरेश ओझा, महेश बिष्ट, सरस्वती ब्रजवाल, भूपेंद्र सिंह, जे पी यादव, निर्मला सामंत, शांति, बसंत बल्लभ ओली, धीरज पाठक आदि ने अपने विचार रखते हुए स्वागत किया।

इसके साथ ही शैक्षणिक आयोजन के तहत श्रीदेव सुमन जयंती पर “पर्यावरण संरक्षण में इको क्लब का योगदान” विषय पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें विशाल परगाई, ललित पांडे, मनप्रीत, करिश्मा बिष्ट आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये, एवं शौर्य दिवस की तैयारी के रूप मे निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad