एनसीसी अपर महानिदेशक का नैनीताल ग्रुप मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण

नैनीताल l राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला की ओर से एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल का औपचारिक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया l
बुधवार को एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला के आगमन पर कैडेट्स की ओर से प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर 5 नेवल यूनिट एनसीसी के शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर कमलेश जोशी की ओर से इकाई की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही कैडेट्स ने फायरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, आईटी उपकरण, शिप मॉडलिंग और ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया l मेजर भल्ला ने आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित कैडेट्स की भूमिका एवं उपयोगिता पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आगामी प्रशिक्षण वर्ष के लिए निर्धारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की गई l इस दौरान एनसीसी अधिकारी कैप्टन ,मृदुल शाह,77 बटालियन के कर्नल जितेंद्र शर्मा, 24 गर्ल्स बटालियन की कर्नल कुलकर्णी, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की ऑफिसर कमांडिंग अर्चना चौधरी, 79 बटालियन के कर्नल अभिजीत मेहता तथा 80 बटालियन पिथौरागढ़ के लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र सिंह ऐडी आदि मौजूद रहे l












