एनसीसी गतिविधी ,अवलोकन, मूल्यांकन भविष्य को लेकर सर्वे

नैनीताल: भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, एवीएसएम, एनएम, चीफ ऑफ पर्सोनल ने एनसी सी ग्रुप मुख्यालय समेत, नैनीताल का भ्रमण किया। यह दौरा एनसीसी गतिविधियों के अवलोकन, मूल्यांकन एवं भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। एनसीसी मुख्यालय में उनका स्वागत ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढेला द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्हें एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रणाली एवं संगठनात्मक संरचना के संबंध में विस्तार से ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग में यह बताया गया कि किस प्रकार एनसीसी के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्य क्षमता, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित की जाती है। एनसीसी ग्रुप मुख्या लय नैनीताल के अंतर्गत कुल 6 बटालियन यूनिट्स कार्यरत हैं। एनसीसी की इकाइयों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, साहसिक गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर बाइस एडमिरल को एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया, जिसकी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके उपरांत कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विशेष रूप से ड्रोन परीक्षण, शिप मॉडलिंग, फायरिंग अभ्यास एवं रॉक कला इंबिंग प्रमुख रहे। विशेष रूप से तकनीकी प्रशिक्षण जैसे ड्रोन संचालन एवं शिफ्मॉडलिंग को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताया और कहा कि ऐसे कौशल युवाओं की आने वाले समय में रक्षा सेवा ओं, तकनीकी क्षेत्रों एवं अन्य पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 77 बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल जितेश शर्मा, 24 गर्ल्स बटालियन की कमाने अधिकारी कर्नल पी बी कुलकर्णी तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल के मुख्य सहायक श्रीमती जया नेगी, वरिष्ठ सहायक श्री इसरार बक्श, मयंक डिमरी, परवेज अहमद, लेखाकार राजेंद्र सिंह रावत, राकेश जोशी, राजू, वीरेंद्र सिंह एवं हवलदार नवीन चंद तिवारी भी उपस्थित रहे।








