उत्तराखंड की रजत जयंती और विकसित भारत 2047 पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा तैयारी


नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार को उत्तराखंड की रजत जयंती और विकसित भारत 2047 विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन उत्तराखंड के पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा, उसकी उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित होगा। वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय स्थिरता और तकनीकी उन्नति जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। नीति-निर्माता, शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ इस मंच के माध्यम से विचार-विमर्श करेंगे, जिससे उत्तराखंड के विकास को विकसित भारत 2047 लक्ष्य से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में प्रो. डीएस रावत (कुलपति कुविवि) डॉ. सीडी सूंठा (पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड), डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (पूर्व विधायक नैनीताल), प्रो. अमित जोशी (प्रबंध अध्ययन विभाग, भीमताल), योगेश चंद्र पांडे (पूर्व एजीएम जिला उद्योग केंद्र), डॉ. भुवन चंद्र जोशी (मानव संसाधन विभाग, अशोक लीलैंड प्रालि, रुद्रपुर) और कीवा सिंह (संस्थापक, माउंटेन विलेज फाउंडेशन) प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. अंकिता आर्या, डॉ. गौतम रावत, रितिशा शर्मा, पंकज भट्ट, सूबिया नाज, मीनू जोशी, चंदन जलाल, घनश्याम पालीवाल, बिशन कुमार आदि जुटे हुए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 243 वें दिन भी जारी रहा
Advertisement