राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 578वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 578वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 578वे दिन डीडीहाट के मिर्थि में स्थित सातवीं वाहनी आइटीबीपी के एज्युडेंट श्रीनिवास ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए आइटीबीपी परिसर में पौधारोपण किया।
श्रीनिवास ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना प्रकृति की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह संरक्षक रवी डसीला सामाजिक कार्यकर्ता योगेश डसीला उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।