नैनीताल बैंक ने प्राणी उद्यान के वन्यजीवों के अभिकरण के लिए चार लाख का चेक प्राणी उद्यान के निदेशक को दिया

नैनीताल l नैनीताल बैंक ने अपने शताब्दी वर्ष समारोहों की श्रंखला के अंतर्गत यहां स्थित प्राणि उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में अनेक वन्य जीवों जिसमें गुलदार, तिब्बती भेडिया, हिमालयी काला भालू, रेड पांडा आदि के अंगीकरण हेतु 4 लाख रुपए का प्राणी उद्यान के निदेशक को दिए l
यह कार्यक्रम नैनीताल बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत होने वाली अनेक गतिविधियों की श्रृंखला के रूप में आयोजित किया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने चार लाख रुपये का एक चेक बैंक की ओर से उक्त वन्य जीवों के एक वर्ष के अंगीकरण हेतु अंशदान के रूप में प्रभागीय वनधिकारी व प्राणी उद्यान के निदेशक चन्द्र शेखर जोशी को प्रेषित किया।
इस अवसर पर निदेशक चन्द्र शेखर जोशी ने बैंक द्वारा वन्य जीवों के अंगीकरण हेतु दिये गए वार्षिक अंशदान हेतु बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त
इस अवसर पर मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण कुमार अग्रवाल, रमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह, पृथ्वी राज सिंह नेगी, लोकपाल सिंह इत्यादि अनेक बैंक कर्मी एवं प्राणी उद्यान के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत वन रेंजर सहित अन्य प्राणि उद्यान कर्मी भी मौजूद थे।








