नैनीताल में बंदरों के आतंक, शहर में बीते छह महीने में 124 लोगों को बंदरों व लंगूरों ने काटा

नैनीताल। नैनीताल में लंबे समय से लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बीते छह महीने में नैनीताल शहर में 124 लोगों को बंदर व लंगूरों ने काटकर घायल किया है। बता दें कि नैनीताल में घरों के बाहर, रास्तों व जंगलों में खाने की सामग्री फेंकने से बंदर शहर के बीच रहने लगे हैं। लंबे समय से लोगों के बीच रह रहे बंदर व लंगूर लोगों के आदि हो चुके हैं और वह लोगों से नहीं डरते। जिसके चलते वह आये दिन सड़क पर चलते व घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। बीडी पांडे अस्पताल में बीते छह महीनों में बंदर के काटने के बाद 124 लोग उपचार के लिए आ चुके हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में 6, फरवरी में 10, मार्च में 22, अप्रैल में 14, मई में 30, जून में 23 व जुलाई में अब तक 19 लोग बंदरों व लंगूरों के काटने के बाद उपचार के लिए आ चुके हैं। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि बंदर व लंगूरों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों को एंटीरेबिज लगाकर उपचार किया गया है। नैनीताल शहर में बंदरों के आतंक की शिकायत बार बार मिलती है। जिसके चलते समय समय पर जगह- जगह पिंजरे लगाकर बंदर व लंगूरों को पकड़ा गया है। जिनको पकड़ कर जंगल छोड़ा जा रहा है। आंनद राम टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी

Advertisement