मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, 9 अगस्त को नगर में निकलेगा जुलूस

नैनीताल। सरोवर नगरी में मोहर्रम कमेटी के तत्वधान में बीते रोज शनिवार को जुलूस ए आलम मोहर्रम की 7 तारीख को शहर के रॉयल होटल निकट से प्रारंभ कर इंदिरा मार्केट, श्री, राम सेवक सभा बड़ा बाजार, बैकरी कंपाउंड होते हुए इमामबाड़ा रजा क्लब तक ढोल नगाड़ों के बीच निकाला गया और वहां समापन किया गया। तत्पश्चात नाजिम बक्स के घर पर जिक्रे हुसैन की महफिल का एहतमाम किया गया जिसमें शान अहमद साकीबी की जानिब से लोगों को सरकार इमाम हुसैन की शहादत बयान की और उनके नाना व 72 लोग जो कर्बला में सरकार इमाम हुसैन के साथ जंग के लिए गए थे उनके बारे में लोगों को बताया गया आखिर में सरकार हुसैन की शान में मनकबत व सलातो सलाम व की गई। इस मौके पर रईस वारसी, शाहिद वारसी, अब्दुल हुसैन, अब्दुल बासित, मारूफ सिद्दीकी, इमाम हुसैन की शान में मनकबत पेश की. मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष, मोहम्मद समीर, सहित अन्य मुब्लिक मौजूद थे नाजिम बख्श ने बताया 8 अगस्त की शाम बाद नमाज मगरीब लंगर (भंडारा) का आयोजन इमाम रजा क्लब मल्लीताल में किया गया है। बाद नमाज ईशा ताजियों का जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा महासचिव मोहम्मद नसीम, ने लोगों से लंगर में शिरकत की अपील की सभी कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर मोहर्रम कमेटी की जानीब से की जा रही है। जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद समीर, महासचिव मोहम्मद नसीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद शमी, सरफराज अहमद, फारुख, सालिक, यकज़ान, सहित अन्य सदस्य








