जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठंडी सड़क मार्ग में शौचालय खोलने की मांग की

नैनीताल l सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य सगठनो के लोगो ने जिलाधिकारी से ठंडी सड़क की महत्वपूर्ण समस्या के समाधान हेतु मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर उनसे इस समस्या को प्रमुखता से निस्तारण हेतु निवेदन किया।
जैसा की सर्वविदित है कि नैना देवी मंदिर के पास से तल्लीताल फांसी गधेरा तक एक भी शौचालय के नहीं खोने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है ।
इस मार्ग में दिन भर सैकडों पर्यटक, खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी सुबह-शाम घूमने वाले बुजुर्ग, धर्म प्रेमी जनता आती जाती रहती है। इस मार्ग में पांच मन्दिर है और साल भर इन मन्दिर में धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इस दौरान धर्म प्रेमी जनता को शौचालय के न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सभी ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान हेतु निवेदन किया। ज्ञापन देने वालों में दर्जा मन्त्री शांति मेहरा, उमेश भट्ट, अरविंद पडियार, सन्तोष कुमार, सभासद पूरन बिष्ट सहित विभिन्न सगठनो के लोग उपस्थित रहे।