डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के 19वें दिन सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल l उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल के 19वें दिन नैनीताल शाखा ने सांसद अजय भट्ट को 27 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सांसद ने तत्काल सचिव स्तर पर वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री से भी बात करने को कहा।
शुक्रवार को अभियंताओं ने लोअर मॉलरोड में 2018 की आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क पर चल रहा माइक्रो पाइलिंग का काम रुकवा दिया l अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ई० दीप चौधरी ने बताया कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। सदस्यों ने कहा कि हड़ताल से आम जनता प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही l इस दौरान ई. विपिन पुरोहित, बी पी उनियाल,राजेंद्र गिरी, तुलाराम टम्टा, गोविन्द सिंह जनोटी, वेद प्रकाश, जी बी जोशी, विवेक धर्मशक्तु आदि मौजूद मौजूद रहे।










