तदर्थ शिक्षकों के नियमितिकारण के लिए मुख्यमंत्री को विधायक श्रीमती सरिता आर्या के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन

नैनीताल l माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला- अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के नेत्रत्व में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण का ज्ञापन नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या को सौंपा गया गया। उन्होंने कहा कि विगत 10 साल से ये शिक्षक अपना कार्य ईमानदारी से करते आ रहे हैं। सरकार से आशा है कि वो इनकी जायज मांग का संज्ञान लेगी। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने पूर्ण आश्वासन् देते हुए उनके द्वारा माननीय मुख्य मंत्री से बात करने को कहा गया ताकि शिक्षकों का विनियमितिकरण किया जा सके। इस अवसर पर मंजु जोशी, रेवती रावत, आशा बिष्ट उमा भाकुनी, गीतिका सनवाल , मीना बिष्ट, पुष्पा कार्की, मुक्ता चौधरी, प्रमिला बिष्ट समेत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे