आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों के लिए कई वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

नैनीताल l आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों के लिए कई वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए गए| प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है और यह विज्ञान दिवस देश के प्रख्यात भौतिकविद सी वी रमन सर को नोबेल पुरस्कार की यादगार के लिए मनाया जाता है| सी वी रमन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक आदर्श हैं और उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए एरीज ने एक प्रयास किया कि स्कूल के छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जाए| एरीज में शुक्रवार को प्रातः से ही स्कूली छात्रों का आना-जाना रहा और एरीज के लोगों ने छात्रों को विज्ञान, एस्ट्रोनॉमी के बारे में कई जानकारियां दी और उन्हें टेलिस्कोप से सूर्य भी दिखाया गया| संस्थान के निदेशक डॉ मनीष नजा ने छात्रों का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं | संस्थान के रजिस्ट्रार मोहित जोशी ने अवगत कराया कि दिनांक 28 फरवरी शनिवार को भी आम जनता के लिए एरीज खुला रहेगा और कोई भी व्यक्ति निशुल्क एरीज में आकर विज्ञान दिवस पर एरीज की वैज्ञानिक सुविधाओं का लाभ ले सकता है| विज्ञान दिवस की इस वर्ष की थीम “विज्ञान में महिलाएं- विकसित भारत” है और इसी दिशा में एरीज ने प्रयास करते हुए महिला वैज्ञानिकों डॉ कुंतल मिश्रा और डॉ नीलम पवार के माध्यम से स्कूली छात्रों को वैज्ञानिक व्याख्यान दिए | संस्थान के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र यादव ने विज्ञान दिवस की गतिविधियों के बारे में विस्तार से सभी छात्रों को जानकारी दी | विज्ञान केंद्र के सहकर्मियों श्री कमल जीना एवं श्री मोहित सिंह द्वारा एरीज के विज्ञान केंद्र में छात्रों को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों को दूरबीन से दिखाया गया |

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने किया “उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट” का सफल आयोजन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad