जिला कीड़ा संघ के मनोज जोशी निर्विरोध महासचिव बने

नैनीताल। जिला कीड़ा संघ (डीएसए) के चुनाव संपन्न हो गए, जिसमे सर्व सम्मति से मंडी समिति के सलाहैकार व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी को डीएसए का महासचिव व डॉ डीएस बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया । चुनाव में नगर के 48 क्लबों के 96 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक उपनिदेशक खेल रसिक सिद्दीकी जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद थे निरविरोध होने के बाद महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि सभी को साथ लेकर खेल गतिविधियों की आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रतियोगिताएं मैदान में होते आई है, उन्हें कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ्लैट्स में ऑल इंडिया स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी उन्होंने कहा कि समय – समय पर, फ्लैट्स मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण भी खिलाड़ियों को दिये जायेंगे। उन्होंने बताया शीघ्र ही डीएसए की कार्यकरणी का भी विस्तार किया जाएगा। बता दें कि जिला कीड़ा संघ के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी, पदेन उपाध्यक्ष, नगर पालिका की अध्यक्ष होते हैं। जबकि डीएसए द्वारा एक उपाध्यक्ष व दो सरक्षक नियुक्त किये जाते हैं। इस मौके पर निवर्तमान डीएसए के महासचिव अनिल घडिया समेत 48 क्लबों के सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला कीड़ा संघ, खेल विभाग व नगर पालिका में स्वामित्व को लेकर काफी विवाद रहा था।