मंडलायुक्त दीपक रावत ने पाइंस मैं भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त श्री रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नैनीताल l मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को नगर के पाइंस क्षेत्र का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी सड़क बनाकर इस मार्ग पर आवाजाही शुरू की जाए l उन्होंने कहा कि पहाड़ी से जो पानी आ रहा है उसे भी रोका जाए हो सकता है इसी पानी के चलते यहां पर भूस्खलन हुआ होगा l मंडलायुक्त श्री रावत ने इसके अतिरिक्त भवाली रोड में अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क को भी देखा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इन्हें भी जल्दी से जल्दी ठीक करने के निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता, डीआईजी नीलेश आनंद, उप जिलाधकारी राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलिक आदि शामिल थे l बता दें कि शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान पाइस मैं भूस्खलन हो गया था जिसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई थीl जिलाधिकारी ने रविवार कि सुबह से भवाली रोड में पोकलैंड मशीन लगाकर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया था जिसके बाद पूरे दिन पोकलैंड मशीन से पहाड़ी को काटने का काम चलता रहा जिलाधकारी ने बताया कि कुछ समय बाद यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा जिससे इस मार्ग पर आवाजाही हो सकेगी l भवाली से नैनीताल को आने वाले वाहन गेठिया होते हुए नैनीताल को आ रहे हैं जबकि नैनीताल से जाने वाले वाहन गेठिया होकर भवाली को जा रहे हैंl जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है अधिक समय के साथ यात्रियों की जेब भी कट रही है l इस सड़क के बंद होने से स्कूल के विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है l








