महिला रामलीला चौथे दिन भी जारी रही

नैनीताल l शीशमहल महिला रामलीला चौथे दिन की महिला रामलीला का आयोजन करने वाली सेल्फ रिलायंस इनशियेटिव संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि आज राम वनवास का मंचन किया जाएगा।
जिसमें कैकयी मन्थरा संवाद, कैकयी दशरथ संवाद, भरत – मंथरा संवाद
के पश्चात राम जी वन की ओर प्रस्थान किया।
निर्देशन के कार्य में मुकेश कुमार जोशी सहयोग कर रहे हैं।
मुख्य पात्र मानसी रावत – राम
अंशिका जोशी – लक्ष्मण
भरत –
शत्रुघ्न – उपासना
सीता – खुशी जोशी
दशरथ – भुवनेश्वरी जोशी कौशल्या का पात्र श्रीमती कामिनी पाल
गीता नैनवाल जी कैकयी
सुमित्रा – अजू जोशी
मन्थरा – पिंकी सक्सेना ने प्रमुख पाठ निभाए।
रामलीला में सभी लोगों ने बहुत सहयोग दिया है। जिसमें प्रत्येक दिन की रामलीला के सभी सदस्यों व प्रतिभागियों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था श्री ललित जोशी जी के द्वारा की गई है।
समाज कल्याण की कामना करते हुए श्रीमति तनुजा जोशी ने कहा है कि समाज के प्रत्येक इकाई के मिलजुलकर कार्य करने से ही कुछ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्य सफल होते हैं।
और फिर यह तो राम काज है उनके आशीर्वाद से ही रामलीला हो रही है।