तर्क-सबसे बड़ा आचार्य गोष्ठी संपन्नतर्क विवेक पूर्ण व्यवहार का आधार है-अतुल सहगल

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में ” तर्क सबसे बड़ा आचार्य” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I य़ह करोना काल से 771 वाँ वेबीनार था I वैदिक प्रवक्ता अतुल सहगल ने विषय की भूमिका प्रस्तुत करते हुए, मानव उन्नति के परिपेक्ष में इस विषय की महत्ता को सामने रखा l आजकल समाज में तर्क, वितर्क और कुतर्क बहुत प्रचलित है l प्रायः तर्क का नाम लेकर नास्तिकता का समर्थन किया जाता है अथवा उसको बढ़ावा दिया जाता है l तर्क के महत्त्व को वैदिक विचारधारा के बड़े परिपेक्ष में ही पूर्णता से समझा जा सकता है l तर्क सत्य को जानने का साधन है l वास्तव में तर्क विवेकपूर्ण व्यवहार का आधार है l तर्क बुद्धि के सही और पूर्ण प्रयोग का नाम है l वक्ता ने तर्क को ऋषि समान बताया l वक्ता ने प्रसिद्ध विद्वानों के तर्क के विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किये l इनमें महर्षि गौतम प्रमुख हैँ जो न्यायदर्शन के प्रणेता थे l आधुनिक विद्वानों में स्वामी दयानन्द, स्वामी विवेकानन्द और आचार्य रजनीश (ओशो ) के तर्क विषय पर विचार वक्ता ने सामने रखे l वक्ता ने तत्पश्चात न्यायदर्शन के सूक्त संख्या 40 को उद्धरित करते हुए तर्क की मौलिक परिभाषा प्रस्तुत की और तर्क को शंका समाधान का साधन वताया l वक्ता ने इस विषय पर अपने स्वयं के विश्लेषण और अनुभव के आधार पर जीवनुपयोगी ज्ञान और व्यवहार बिंदु बताये और उनकी चर्चा की l वक्ता ने तर्क को सत्य, असत्य और अर्धसत्य का बोथ करने का साधन बताया l इसके साथ ही वक्ता ने यह भी कहा कि तर्क को धर्म के साथ जोड़ के ही सुख, सफलता, शांति व उन्नति संभव है l यदि इसके साथ अधर्म के अंश जुड़ गए तो यही तर्क कुतर्क बन जाता है और अकल्याण का कारण बनता है l संसार के रचयिता परमेश्वर ने भी तर्क के आधार पर प्राणियों कि रचना की l यही तर्क सृष्टि के संचालन और विनाश का कारण भी बनता है l कुछ नास्तिक लोग तर्क के नाम पर अपने अनुचित कार्यों को सही ठहराने का प्रयास करते हैं, लेकिन वे अंधकार में जीते हैं l जब मनुष्य अपने विवेक को प्रबल कर, बुद्धिपूर्वक विचारता है व अन्य कार्य करता है तो सत्य और धर्म का मार्गगामी बनता है l वह अपना व अन्य प्राणियों का उद्धार करता हुआ अपनी उन्नति के शिखर बिंदु – मोक्ष की दिशा में तीव्रता से बढ़ता है l परन्तु काम, क्रोध, लोभ, मोह और मद से ग्रस्त होने से मनुष्य तार्किक बुद्धि नहीं बना पाता और असत्य – अधर्म में लिप्त हो जाता है l यह बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है l वक्ता ने अपने प्रवचन में सत्य जानने हेतु चार प्रमाणों (प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान और शब्द ) का भी उल्लेख किया और तर्क को सत्य का बोध करने का प्रमुख व्यवहारिक साधन बताते हुए इसको विज्ञान के विकास का उपकरण कहा l
मुख्य अतिथि सुधीर बंसल व अध्यक्ष राज श्री यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए I परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I गायिका कौशल्या अरोड़ा , जनक अरोड़ा बिन्दु मदान कुसुम भंडारी रविन्द्र गुप्ता प्रवीना ठक्कर आदि के मधुर भजन हुए l

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दी के विकास में कवि सम्मेलनों का अत्यधिक योगदान-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad