पोस्ट ऑफिस मार्ग सुधारीकरण का कार्य, देख कर चलें

नैनीताल l नगर की सम्मानित जनता को सूचित किया जाता है कि। नैनीताल शहर के आन्तरिक मार्ग सुधारीकरण की बेला में मललीताल के पोस्ट आफिस रोड का निर्माण कार्य होना है।
इस हेतु समस्त जनता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 13 मार्च से मोहन को चौराहे से अमरालय तक का मार्ग चार पहिया और दो पहिया पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे। पैदल चलने वालों( जिनके घर बीच में है) को कुछ जगह से जाने दिया जायेगा।
यह हम सभी शहर वासियों का कार्य हैं। सभी लोगो के सहयोग और कुछ कष्ट के बाद हम सभी की यह रोड बहुत वर्षों के लिए अच्छी बन जायेगी। इस हेतु मै उत्तराखंड सरकार, लोक निर्माण विभाग,स्थानीय प्रशासन का अपनी आवागढ वार्ड की जनता की ओर से धन्यवाद करता हूँ।
13 मार्च राकेश पवार
सभासद आवागढ वार्ड