वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे मे तेंदुआ कैद हुआ

भीमताल l जून स्टेट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब वन विभाग द्वारा जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद मिला।
सुबह गश्त के दौरान पिंजरे की जांच में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी जंगल क्षेत्र में पहुंच गए। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह तेंदुआ आदमखोर है या नहीं है इसका पता लगाया जा रहा है l








