मजदूर संघ के सदस्य के साथ हुई मारपीट मामले पर बोलो भारतीय मजूदर संघ के नेता:::::::: दोषी पर हो कठोर कार्यवाही
नैनीताल:::: शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ नैनीताल की एक आपात बैठक संघ कार्यालय में हुई। बैठक में जिला मंत्री विरेन्द्र खंकरियाल ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि भारतीय मजदूर संघ के पूर्णकालिन सदस्य आदरणीय गोविंद सिंह बिष्ट के साथ सहायक श्रम आयुक्त न्यायालय देहरादून में एक अधिवक्ता ने अपने व्यवसाय के विपरीत बहस ना करके गोविंद सिंह विष्ट जी के साथ मारपीट की। भारतीय मजदूर संघ नैनीताल के सभी पदाधिकारियों ने गोविंद सिंह बिष्ट के साथ अधिवक्ता द्वारा मारपीट किये जाने की घोर निंदा की ।
जिलाध्यक्ष पवन साह ने कहा कि त्याग तपस्या से ओतप्रोत अपने भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदों पर दायित्व का निर्वहन करने वाले गोविंद सिंह बिष्ट के साथ जिस वकील द्वारा इस तरह की अभद्रता व्यवहार किया गया है जल्द ही उस पर माननीय मुख्य मंत्री जिनके पास श्रम मंत्रालय भी है दोषी को सजा देने हेतु, वही जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा तथा पूर्णकालिन कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की मांग को बुलंद किया जाएगा।
संगठन मंत्री मदन सिंह गैडा ने कहा कि ऐसे अधिवक्ता पूरे उत्तराखंड में श्रमिकों को बदहाल करने वाले हैं ऐसे अधिवक्ता का लाइसेंस रद्द कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।
संरक्षक रमेश चंद्र जोशी जी ने कहा कि यह अत्यंत दुखत घटना है जिस अधिवक्ता द्वारा समाज की, श्रमिकों, व आम जनता की सेवा के लिए वकालत की उपाधि ली है ऐसे अधिवक्ता अपना आपा खोकर श्रमिकों के हितों में कार्य करने वाले प्रतिनिधियों के साथ मारपीट करते हैं भारतीय मजदूर संघ घोरनिंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमविभाग के श्रमविभाग में बैठे हुए अधिकारियों को भी तत्काल पुलिस बुलाकर कार्यवाही करनी चाहिए थी। न्यायालय में इस प्रकार से मारपीट हो रही है तो भारत वर्ष में न्याय पर क्या विश्वास किया जा सकता है। इस प्रकार की निंदनीय घटना का भारतीय मजदूर संघ विरोध करता है एवं अपने कार्यकर्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार, मारपीट की घोर निंदा करता है।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष पवन साह जी जिला संगठन मंत्री मदन सिंह गैडा जी जिला मंत्री विरेन्द्र खंकरियाल जिला सयुंक्त मंत्री बालमुकंद सुयाल जी, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमा विष्ट, हरीश विश्वकर्मा, विकास जोशी, नासिर खान, जगदीश प्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, समेत अन्य लोग मौजूद थे।