कूटा ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है
नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने सुरेश चंद्र पांडेय 69 वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है । सुरेश चंद्र पांडेय अवकाश प्राप्त स्टेटिस्टिक्स l ऑफिसर पंतनगर विश्वविद्यालय रहे उनका कल हल्द्वानी में पंचक्की चौराहा दो नहर में दुर्घटना में निधन हो गया था । आज रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया । श्री सुरेश चंद्र पांडे की दो बेटियां है एक इंजीनियर तथा दुसरी क्वालिटी कंट्रोल विभाग में अधिकारी है ।आज उनकी दोनों बेटियों परंपरा से इतर अपने पिता को मुखाग्नि थी । आतिशी पांडे और काव्या पांडे ने पिंड दान सहित पूर्ण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की।। कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,पूर्व निदेशक डॉ जगदीश दुर्गापाल ,सहित एलुमनी सेल डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ एस एस सामंत, ज्योति कांडपाल ,डॉ मीणा पांडे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सड़कों पर पुलिस व्यवस्था था सड़कों के कार्य को जल्द से पूर्ण करने का अनुरोध किया है तथा कहा है कि ऐसे रास्तों को कुछ दिन बंद कर कार्य पूर्ण हो।









