कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने राम सिंह कैड़ा के उत्तराखंड का कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई तथा शुभ कामनाएं दी है
नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने राम सिंह केरा के उत्तराखंड का कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई तथा शुभ कामनाएं दी है। कूटा ने डॉक्टर लज्जा भट्ट संस्कृत के प्रोफेसर बनने ,डॉ अशोक कुमार टूरिज्म के प्रोफेसर बनने , डॉ दीपा भूगर्भ विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर बनने ,डॉ संतोष कुमार फिजिकल एजुकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर बनने ,डॉ पूनम बिष्ट जर्नलिज्म का एसोसिएट प्रोफेसर बनने ,डॉ नीता आर्य संस्कृत के एसोसिएट प्रोफेसर बनने तथा डॉ शशि पांडे ही हिंदी के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर पदोन्नत होने पर उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी है। कूटा की तरफ से डॉ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल जोशी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ अशोक कुमार ने मुबारकबाद दी है।












