कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य अंतर विश्वविद्यालय उत्तराखंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पंतनगर विश्विद्यालय द्वारा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक कुल तेरह खेल प्रतियोगिताएं महिला पुरुष में आयोजित की गई थी। जिसमें फ़ुटबॉल पुरूष बास्केटबॉल महिला पुरूष वॉलीबॉल महिला पुरूष टेबल टेनिस महिला पुरुष बैडमिंटन महिला पुरूष एथलेटिक्स महिला पुरूष बास्केटबॉल महिला पुरूष की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी, डॉo संतोष कुमार ने बताया कि इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय प्रो0 दीवान सिंह रावत ने सभी टीमों को बहुत बहुत बधाई दी है।
इनके अतिरिक्त कुल सचिव डॉक्टर मंगल सिंह, वित् नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रोo नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रोo संजय पंत, कुलानुशासक प्रोफ़ेसर एच एस बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रोo चित्रा पांडे,प्रोo बिना पांडे, प्रोo अतुल जोशी, प्रोo रजनीश पांडे, प्रो0 ललित तिवारी कुलानुशासक मंडल,अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल तथा समस्त शिक्षको व समस्त कर्मचारियों, खिलाड़ियों द्वारा इस उपलब्धि पर बहुत हर्ष व्यक्त किया है।