डी एस बी परिसर में आज कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

नैनीताल l डी एस बी परिसर में आज कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कला संकाय के सभागार में आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में डी एस बी परिसर , जी सी गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर , एच एन बी कॉलेज खटीमा , आई एम टी काशीपुर , वासुदेव लॉ कॉलेज के प्रतिभागी शामिल हुए । अर्णव ,नकुल , मनोज ,वाणी , प्रतीक ,रेणु ,,रक्षित , सुनिष्ठ,नवराज ,मुस्कान ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ के में सहायक है विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए । विद्यार्थियों ने बहुत बेहतर विचार प्रस्तुत किए । सर्वाधिक अंक हासिल करने पर डी एस बी परिसर को चैंपियनशिप ट्रॉफी तथा एच एन बी कॉलेज खटीमा को रनर्स आप ट्रॉफी प्राप्त हुई। अर्णव त्रिपाठी तथा नकुल देव साह दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे । प्रतियोगिता के अवसर पर निदेशक नीता बोरा शर्मा ने कहा कि डिबेट लोकतंत्र को मजबूती देते है तथा व्यक्तित्व निर्माण करते है । डी एस डब्ल्यू प्रॉफ संजय पंत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति व्यक्तित्व निर्माण तथा ज्ञान अर्जन के बेहतर अवसर देती है । संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि विचारों का मजबूत युवा देश के लिए महत्व पूर्ण है तथा मस्तिष्क की मजबूती हमें प्रेरणा देती है । आयोजक सचिव डॉ संतोष कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा नियम की जानकारी दी । प्रॉफ नीता बोरा शर्मा ,प्रॉफ संजय पंत ,प्रॉफ ललित तिवारी को , बैच लगाकर ,शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । निर्णायक प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोध याल ,डॉ ललित रहे । विजेताओं को ट्रॉफी तथा मेडल प्रदान किये गये ।इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्र गान ,राष्ट्र गीत एवं कुलगीत प्रस्तुत किया गया
प्रतियोगिता में अनीता रावत ,अपूर्व बिष्ट चारू , शिखा ,अतुल एवं लाल सिंह ,अजय ,कुंदन ,डॉ पांडेय ,दीपांशु ,साकेत का विशेष सहयोग रहा।