उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 631वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 631वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 631 वे दिन विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए ।।।मेरा पौधा मेरा परिवार ।।।कार्यक्रम के तहत डीडीहाट के प्राथमिक विद्यालय ननकुड़ी, आंगनबाड़ी ननकुड़ी, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल ननकुड़ी, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजेडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजेड़ा, मैं छात्र-छात्राओं, गुरुजनों, अभिभावकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। प्रत्येक छात्र-छात्रा, गुरुजनो ,स्थानीय ग्रामीणों को दो-दो पौधे कुल 200 पौधों का वितरण किया गया। इन पौधों को सभी अपने घर के परिसर में रोपित करते हुए वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करेंगे। राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल में हुए कार्यक्रम का संचालन करते हुए अशोक खड़ायत ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम से छात्र छात्रों को जोड़ना प्रकृति संरक्षण के लिए अच्छी पहल है। कार्यक्रम में अध्यापिका उषा बसेड़ा, प्रधानाचार्य विमला देवी, हिम्मत सिंह बोरा, लीला देवी तनुजा, ममता देवी, मालू देवी भावना ,हेमलता ,कलावती, दुर्गा देवी ,पवन सिंह बोरा, उपस्थित रहे।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजेडा में हुए कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक त्रिलोक सिंह राणा ने करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान से छात्र छात्राओं में हिमालय के प्रति प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम में अध्यापिका बसंती भंडारी हरिश्चंद्र, अंजू मल ,किशन सिंह नीरज कुमार ,खगेंद्र सिंह, रेखा पुजारी, मनोज बाबू ,के साथ ग्रामीण सोनी , रेखा ,कमला, मंजू ,हीरा ,किशोरी ,लक्ष्मी उपस्थिति रही। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधा वितरण करने के साथ-साथ विद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया उन्होंने कहा कि पौधे उद्यान विभाग व सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी के माध्यम से दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ने सहयोग किया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।








