उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट प्रत्याशी राज्यनिर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 629 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट प्रत्याशी राज्यनिर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 629 वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 629 वे दिन पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे 130 पर्यावरण बटालियन के धरना कार्यक्रम को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ स्थित पर्यावरण बटालियन की चार कंपनियों को यथावत रखा जाए उन्होंने कहा कि इस बटालियन की कंपनी को राजस्थान अरावली क्षेत्र में शिफ्ट करने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल सरकार की इस कार्रवाई का पूरजोर विरोध करता है। तथा अपेक्षा करता है कि उक्त कर्मचारियों के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। उक्त कंपनी का नाम पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है और इस कंपनी को कई पुरस्कार मिले हैं और इसमें सभी कर्मचारी स्थानीय हैं जिससे क्षेत्र की आजीविका भी चलती है ।उन्होंने सभी संगठनों का आह्वान किया है कि वह पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का पूरजोर विरोध करें। धरना स्थल पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैलेंडर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह महर द्वारा किया गया। धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह कन्याल,सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील साह, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।