उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एव विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 615वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एव विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 615वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 615वे दिन डीडीहाट में चल रहे मालिकाना हक संघर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समर्थन देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल डीडीहाट के लोगों को मालिकाना हक दिलाने में पूर्ण रूप से सहयोग करेगा व संघर्ष करेगा। दिनेश गुरु रानी ने सभी लोगों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए मालिकाना हक संघर्ष समिति को पूर्ण समर्थन देने की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल ,रजनी कन्याल, अर्जुन कन्याल ,मनोहर कन्याल, गोविंद लाल शाह , दीवान सिंह मेहता,दिवाकर पांगती, सुजाता देवी, भावना, मोहन राम पूरनलाल शाह, जीवन डसीला,कविंद्रसाही, विपिन जोशी, नवीन कफ़लिया नारायण सिंह कन्याल, भीम सिंह बोरा ,हरिओम कन्याल, मनोज भंडारी, प्रमुख थे कार्यक्रम का संचालन संजू पंत ने किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा












