उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 633वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 633वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 633वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत डीडीहाट के विद्यासागर पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पौधारोपण से जोड़ते हुए विद्यालय परिसर में स्वर्गीय कुंवर सिंह कार्की की स्मृति में।।स्मृति पौध।। लगाया। दिनेश गुरु रानी ने छात्र-छात्राओं अभिभावकों व ग्रामीणों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी पूर्व जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी, डॉ रेनू भंडारी कार्की, विपिन जोशी,ग्राम प्रधान मनोज भंडारी, संस्थापक दीवान सिंह भंडारी, नवीन सिंह कफलिया, जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, सुनील शाह, प्रमोद डिगारी, दुष्यंत पांगती, राजेंद्र कफ़लिया, कुंवर सिंह कन्याल, राजेश शर्मा, भरत सिंह कन्याल, उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।