उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एव डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 611वे दिन भी जारी रहा।
नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एव डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान आज 611वे दिन भी जारी रहा।
आज दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में डीडीहाट अस्पताल में नवनियुक्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एस महर का पौधा देकर स्वागत किया। उनके द्वारा पर्यटक आवास गृह डीडीहाट परिसर में पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि डॉक्टर के एस महर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव है। और उनके आने से डीडीहाट की जनता को लाभ मिलेगा। डॉक्टर के एस महर ने कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे क्योंकि वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। और वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। स्वागत कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह बलवंत सिंह हर सिंह उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











