कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट, नैनीताल में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया

नैनीताल l कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट, नैनीताल में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। केन्द्र प्रभारी अधिकारी डा० सी० तिवारी द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अधिकारी, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं कृषकों का औपचारिक स्वागत किया गया एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उपयुक्त सस्य कियाऐं एवं मृदा संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। डा० कंचन नैनवाल, प्राध्यापक, सस्य विज्ञान द्वारा मोटे अनाजों की जैविक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। डा० बलवान सिंह प्राध्यापक, पशु पालन द्वारा दुधारू पशुओं की देखभाल समयानुसार टीकाकरण, पशु प्रवन्धन एवं कुक्कुट प्रवन्धन को आवश्यक बताते हुए पर्वतीय कृषकों के लिए कृषि के साथ साथ अतिरिक्त आयोपार्जन का सर्वोपरि साधन बताया गया। डा० विजय कुमार सिह द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में शीत जल मत्स्य पालन की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा० सुधा जुकारिया एवं डा० शशि तिवारी द्वारा पर्वतीय कृषक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह गठन के माध्यम से विभिन्न आयोपार्जन कार्य-मोमबत्ती कला निर्माण, गुलाल बनाना, धूपबत्ती एवं कपूर बनाने के साथ-साथ कृषि में श्रम एवं समय की बचत करने वाले कृषि यंत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। डा. रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, नैनीताल द्वारा जनपद के कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया गया। डा० राजीव कुमार विकास खण्ड प्रभारी भीमताल द्वारा कृषि सम्बन्धित वर्तमान में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डा० हेमा राठौर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, डा० वर्षा पंत, न्याय पंचायत अधिकारी ज्योलीकोट, दिव्या भट्ट, ए.ए.ओ., श्रद्धा तिवारी, ए.ए.ओ., विशाल कुमार, ए.ए.ओ., कमल किशोर पंत, कृषि विभाग, डा दीपक कुमार, प्रभारी इफको, नैनीताल, डा. भावना जोशी, मौन पालन, डा. सी.बी. सिंह, एवं डा सुमिरन कौर, पंतनगर, डा० शिल्पी रावत, पादप रोग विज्ञान, पंतनगर द्वारा पादप सुरक्षा, पशुपालन, मौन पालन, खाद्य सुरक्षा एवं प्राकृतिक खेती विषयों पर कृषकों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। श्री हरगोविन्द सिंह रावत, प्रशासक सरियाताल एवं पुष्कर जोशी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम के संचालन में केन्द्र के डा. राकेश मेर, दीप कुमार, कमला सत्यपाल लोहनी, मनोज कुमार, गोविन्दी देवी एवं सुमित कुमार का पूर्ण सहयोग रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी अनूठा पौधारोपण आंदोलन जारी रहा
Ad Ad Ad
Advertisement