केएनवीएन में हुआ कर्मचारियों का माघ मास खिचड़ी भोग

नैनीताल l कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुख्यालय में बुधवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ओर से माघ मास का खिचड़ी भोग आयोजित किया गया। खिचड़ी भोग में निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष मंजुल सनवाल ने इस मौके पर कहा कि माघ मास का खिचड़ी भोग कुमाऊनी मान्यताओं और परंपराओं का प्रतीक है। इस आयोजन से धार्मिक सौहार्द बढ़ता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। अपनी मान्यताओं के निर्वहन को निगम कर्मचारी समय समय पर तीज त्योहारों को मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर महामंत्री रमेश चंद्र पंत, संयोजक संतोष पंत, हिम्मत सिंह बिष्ट, प्रभा , रवि मेहरा ,प्रेम सिंह बिष्ट, रवि साह, पंकज रोतेला , तारा भट्ट , मो0 आशिक, पीयूष पाठक, विक्रम साह, प्रकाश ,अभिनव, बीना कर्नाटक, गंगोत्री, अंजु गुप्ता , मोनु, भययु साह व भावना मौजूद रहे।