केंद्रीय बजट 2026 पर नैनीताल क्लब में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समाज की साझा सहभागिता

नैनीताल। संसद में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में नैनीताल क्लब में सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर सुना गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारी प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश पर तथा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा बजट में देश के विकास, गरीब-कल्याण, किसान, महिला, युवा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या की उपस्थिति भी रही। इसके साथ ही संयोजक मोहित लाल साह, सह-संयोजक भूपेंद्र बिष्ट, प्रभारी प्रकाश आर्य, संजय वर्मा, भारत सिंह मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमित साह जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजोक सिंह, मंडल मंत्री विकास जोशी जी, सभासद एवं सह-संयोजक मनोज साह जगाती जी, मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, नवीन कुमार जी एवं श्रीमती मीनू बुधलाकोटी, अतुल कुमार जी, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती दीपिका बिनवाल जी, श्री मारुति नंदन साह, आनंद सिंह बिष्ट,श्रीमती जीवंती भट्ट, श्रीमती ज्योति ढोंडियाल, श्रीमती मीना बिष्ट, श्रीमती रमा भट्ट, अरविंद पडियार जी एवं संतोष कुमार ,वर्षा आर्या, कंचन साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा , हरीश सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।









