संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा देहरादून मेंपौधारोपण आंदोलन आज 223 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर राज्य में अनूठा देहरादून मेंपौधारोपण आंदोलन आज 223 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा को पौधा देकर मांग पत्र दिया।
देर तक चली प्रबंध निदेशक से वार्ता में गढ़वाल मंडल विकास निगम में कार्यरत कर्मचारियों के अग्रिम आदेश को बहाल करने, निगम में कार्यरत समान कार्य का समान वेतन, अग्रिम आदेश के कर्मचारियों की वरीयता सूची तुरंत जारी करने, निगम में स्थानांतरण नीति के लिए कमेटी का गठन करने , इपीएफ भुगतान शीघ्र करने, रिक्त पदों पर विभागीय प्रमोशन करने , सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान करने ,पर्यटन संवर्ग में अन्य संवर्गों के कार्य करने वाले कर्मचारियों को पर्यटन संवर्ग में समायोजित करने, किंग सिक्योरिटी द्वारा ठेकेदारी प्रथा में रखें कर्मचारियों के प्रकरणों का निस्तारण करने सहित निगम कर्मचारियों के व्यक्तिगत प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि कर्मचारियों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा साथियों उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वह निगम को आर्थिक रूप की मजबूत करने में निगम हित में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी संरक्षक सुरेश पवार महामंत्री विजय पुरोहित कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष अनिल जोशियालउपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका उपाध्यक्ष सुमेर सिंह रावत वेद प्रकाश भट्ट हो गया नरेंद्र थापा उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad