संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 346 वे दिन जारी रहा

धूसाखान । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 346 वे दिन जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।
इधर दिनेश गुरुरानी ने महासंघ द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण आंदोलन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आने पर निगम के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह आंदोलन जारी रहेगा। शीघ्र ही महासंघ की बैठक कर भावी रणनीति के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इंडिया बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला महामंत्री विजय पुरोहित कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट संरक्षक सुरेश पवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, पीतांबर दुमका गौतम कुमार अनिल जोशियाल सुमेर रावत जयपाल बिष्ट श्यामलाल सेंजवाल महेश कुमार दास हरीश पुनेठा, धन सिंह रावत महिमन कफ़लिया संतोख बिष्ट ने सभी का आभार प्रकट किया है।







