संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 321 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 321 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे जयपुर राजस्थान लखनऊ उड़ीसा के हेमंत सक्सेना असीमा सक्सेना प्रेमलतामिश्राआयुषी,अनुष्का, अरनय ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में कई सरकारी आवास गृह मैं रात्रि विश्राम किया लेकिन ऐसा सरकारी आवास गृह जो हरियाली से भरपूर है कहीं नहीं देखा और ऐसा कार्यक्रम जिसमें पर्यटकों से पौधारोपण किया जाता है यह भी नहीं देखा हमें गर्व है कि वह उत्तराखंड में पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं यह राज्य से बाहर के आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छा संदेश है।

Advertisement