संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 305 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 305 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों ने पौधारोपण किया। वहीं पर्यटक आवास गृह में हुए एक विवाह समारोह में झनकट निवासी राम सिंह के पुत्र धीरज एवं अलगढा निवासी नंदन सिंह की पुत्री सुनीता ने ।।परिणय सूत्र।। में बंधने के बाद पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत ।।।परिणय पौध।।। लगाया। बर बधू ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर अब पौधारोपण करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। विवाह समारोह में शामिल बर पक्ष व कन्या पक्ष के लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। गुरुरानी ने कहा कि सकारात्मक आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  रिक्त पद भरने में विश्वविद्यालय सक्षम नहीं,*लगातार मांग के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं*शासन रिक्त पदों पर नियुक्ति पर हमेशा दे रहा आश्वासन*जल्द करेंगे मुख्यमंत्री और शासन में वार्ता*10,16,26 की लड़ाई में संयुक्त परिषद का देंगे साथ*कुमाऊं विश्वविद्यालय और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलसचिव की मांग*दिवंगत कर्मचारी नेता नरेंद्र रजवार को दी गई श्रद्धांजलि, विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल और संविदा कर्मी हों नियमित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad