संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन 256 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन 256 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन से पर्यटकों को भी जोड़ा जा रहा है ।पर्यटक भी यहां से एक अच्छा संदेश लेकर अपने प्रदेशों में जा रहे हैं। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह गोपाल बिष्ट शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश सौरभ खोलिया महेश कुमार विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय आर्य कवि सम्मेलन हर्षोल्लास से संपन्न, होली जीवन में ऊर्जा का संचार करती है -प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी, आपसी भाई चारे प्रेम का प्रतीक है होली पर्व-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
Ad Ad Ad
Advertisement