संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के तीसवीं बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होकर पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में पहुंचने पर दिनेश गुरुरानी का जनपद चंपावत के जिला अध्यक्ष हरीश पुनेठा व महामंत्री नवीन भंडारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्वागत किया

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के तीसवीं बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होकर पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में पहुंचने पर दिनेश गुरुरानी का जनपद चंपावत के जिला अध्यक्ष हरीश पुनेठा व महामंत्री नवीन भंडारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्वागत किया।। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि वर्ष 1995 में जब पहली बार कुमाऊं मंडल विकास निगम वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने तो संगठन की शुरुआत व गठन चंपावत स्थित रोजिन ‌टरपनटाइन फैक्ट्री के कर्मचारियों के सहयोग से ही बने। उन्होंने आंदोलन की शुरुआत भी रोजिन ‌टरपनटाइन फैक्ट्री चंपावत से ही की।
कहा कि बिगत 30 वर्षों से जो प्यार और सहयोग कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारीयों ने दिया है उसके भरोसे उनके कार्यकाल में वृहद स्तर पर नियमितीकरण व विभागीय प्रमोशन सहित निगम हित व कर्मचारी हित में कार्य हुए। उन्होंने कहा कि अब दोनों निगमों के लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए उन्होंने राज्य में एक अनोखा पौधारोपण आंदोलन चलाया है। जिसमें निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्यों के साथ-साथ 3 जुलाई2024 से वर्तमान तिथि तक संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर अब तक समूचे उत्तराखंड में निगम की इकाईयों के परिसरों व विभिन्न स्थलों पर 40000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया है जो कि राज्य में ही नहीं अपितु पूरे देश में रिकॉर्ड है।कोई भी संगठन अपनी मांगों को मनाने के लिए प्रकृति के संरक्षण के रूप में पौधारोपण कर रहा है । उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज पौधारोपण आंदोलन के 228वे दिन पर्यटक आवास गृह लोहाघाट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। के कार्यक्रम में विकास थापा,नरेंद्र थापा ,वेद प्रकाश, विनीत कुमार, भूपेंद्र सिंह ,साजन कुमार, आशीष कुमार और दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement